राकेश डाबी बने कलाकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
NBT24
खबर थांदला से...................

थांदला - शॉट विडयो क्रियेटर जोश एप के जरिये जनता का मनोरजंन करने वाले नगर के उभरते कलाकार राकेश डाबी जिन्हें विभिन्न अवसर पर जोश कंपनी भी सम्मानित कर चुकी है, व अपने लाखों फॉलोवर्स के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले जिले के वे एक मात्र कलाकार है। उनकी इस लोकप्रियता को भुनाने कलाकार एसोसिएशन ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। नए दायित्व को पाने के बाद राकेश ने कहा कि वे अब जिलें के अन्य कलाकारों को प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान के प्रयास करेंगे।

आज रात्रि में एक समारोह में नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, मनोज उपाध्याय, दिनेश वैरागी, पवन नाहर, समकित तलेरा, आत्माराम शर्मा, राजू धानक, शहादत खान, जावेद खान, कादर शेख, अविनाश गिरी, राजेश डामर, मो. शाहिद खान, मनीष वाघेला, नीलिमा डाबी, कुंतल डाबी, जमील खान, बंटी भारती, विवेक व्यास आदि ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments
Post a Comment