NBT24 खबर नई दिल्ली से................................. नई दिल्ली - कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। देश में 17 दिन बाद इस हफ्ते औसतन 40 हजार से ज्यादा केस रोज आए। आधे से ज्यादा मामले केरल से हैं। लगातार चौथे दिन इस दक्षिणी राज्य में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। शनिवार को केंद्रीय टीम ने केरल के अलप्पुझा का दौरा कर बढ़ते मामलों की वजह को जाना। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी केस बढ़ने लगे हैं। कर्नाटक ने केरल और महाराष्ट्र से आने वालों के लिए कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी बना दिया है। कर्नाटक में अचानक से नए केस में 34% का इजाफा हुआ है। 10 राज्यों को कोरोना पर काबू पाने का निर्देश: देश के दस राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी को देखते हुए सरकार ने शनिवार को इन राज्यों के हालात की समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर के हालात की समीक्षा की गई। ये राज्य ऐसे हैं जहां पर या तो रोज दर्ज किए जाने वाले कोविड के मामले बढ़े हैं या पॉजिटिविटी रेट...
Comments
Post a Comment