मधुर आवाज के बादशाह किशोर कुमार को याद किया

NBT24
खबर थांदला से........................

Published from Blogger Prime Android App

थांदला -एमजी रोड थांदला स्थित अटल सामाजिक सेवा संस्थान मध्य प्रदेश व भारती गोरक्षा वाहनी जिला संगठन झाबुआ के थांदला इकाई प्रधान कार्यालय पर खंडवा के अनमोल रत्न, हिन्दुस्तान के मशहूर गायक किशोर कुमार की जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पतंजलि जिला योग प्रभारी राम शरणम् के संचालक जगमोहन राठौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता में पूर्व पार्षद वरिष्ठ रामचंद्र कटारा, कार्यक्रम के संयोजक तान सिंह मेडा, राजू धानक वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहर, शाहिद खान ने किशोर दा के चित्र पर दीप  प्रज्वलित कर पुष्प माल्यार्पण कर नमन किया। संबोधन में जगमोहन राठौड़ ने कविता के माध्यम से उनके जीवन का प्रकाश डाला। पवन नाहर ने उनके गाए हुए गीत गाते हुए उन्हें याद किया ।
जिला गौरक्षा वाहिनी समिति के अध्यक्ष राजू धानक ने कहा कि हिंदुस्तान के महान गीतकार सरल नटखट युवाओं में जोश भरने वाले मायूस को खुश करने वाले मध्यप्रदेश के गौरव खंडवा में जन्मे हिंदुस्तान में अपनी आवाज से दिलों की दुनिया में राज करने वाले किशोर दा एक महान गायक ,महान  कलाकार, डायरेक्टर थे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ बल्लू चौहान, सैफुद्दीन बोहरा, अमर सिंह गोहिल, देव सोलंकी महेंद्र चावड़ा, गोरखा कमल, राधेश्याम रावल आदि ने पुष्प चढ़ाकर कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजू धानक ने किया आभार अमर सिंह गोयल ने माना।
Published from Blogger Prime Android App

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना