संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

NBT24
खबर नई दिल्ली से ....................
नई दिल्ली । मॉनसून सत्र का पहला दिन जोरदार हंगामे वाला रहा।  विपक्ष की ओर से सदन में लगातार नारेबाजी की जाती रही। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मंत्रियों का परिचय नहीं करा पाए। विपक्ष के इस रवैये पर पीएम जमकर बरसे। वहीं फोन टैपिंग से जासूस के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि डेटा का जासूसी से कोई सबंध नहीं है। जारी रिपोर्ट में गुमराह करने वाले तथ्य है।

मॉनसून सत्र में विपक्षी दल सरकार को जहां किसान आंदोलन, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश में है। वहीं विपक्ष के हमलों को फेल करने के लिए सरकार ने भी बड़ी प्लानिंग की है, लेकिन सत्र से एक दिन पहल पेगासस हैकिंग विवाद ने तय कर दिया है कि मॉनसून सत्र हंगामेदार होने वाला है। राज्यसभा में भी विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा और राज्यसभा सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 फोन टैपिंग की रिपोर्ट गलत –

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोन टैपिंग से जासूसी के आरोप को गलत बताया है। संचार मंत्री ने कहा कि डेटा का जासूसी से कोई संबंध नहीं है। जो रिपोर्ट पेश की गई है उसके तथ्य गुमराह करने वाले हैं और उसमें कोई दम भी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत  में कई पत्रकारों, नेताओं और अन्य लोगों के फोन हैक किए गए थे। इस खुलासे के बाद सियासी पारा गरम है. विपक्षी पार्टियों द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में इस विषय पर चर्चा की मांग की गई है।

विपक्ष दलित/महिला विरोधी – मोदी

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि खुशी की बात है कि कई दलित भाई मंत्री बने हैं। हमारे कई मंत्री ग्रामीण परिवेश से है, लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, दलित भाई, आदिवासी, किसान परिवार से सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला। उनका परिचय करने का आनंद होता। लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। राज्यसभा में भी पीएम मोदी ने कहा कि दलित-आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि से कुछ लोगों को पीड़ा हो रही है। विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है। विपक्ष को आदिवासी मंत्री का परिचय पसंद नहीं है। सदन में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है।

राज्यसभा में उपनेता होंगे नकवी –

राज्यसभा में सदन के उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी होंगे। वो पीयूष गोयल की जगह लेंगे। पीयूष गोयल को थावरचंद गहलोत की जगह सदन का नेता बनाया गया है।  मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा के उन गिने-चुने नेताओं में से एक हैं जिनके अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे कामकाजी समीकरण हैं। वो संसद के कामकाज से अच्छी तरह वाकिफ हैं क्योंकि उन्होंने 2014 से 2017 तक परिषद में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का पद संभाला था।

Comments

Popular posts from this blog

वृहद मातृभूमि वृक्षारोपण का हुआ शुभारंभ 1111 वृक्ष लगाने का लक्ष्य, रोटरी गार्डन की नगर को मिली सौगात

ALERT! इन 10 राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, केंद्र ने कहा - अगर 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हो तो बढ़ा दें तुरंत सख्‍ती

नगर को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा एसडीएम अनिल भाना